College Code: 205 7380492198, 94158 37327, 9452315052
Founder, गाँधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय
Manager, गाँधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय
Principal, गाँधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय
गाँधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय
शिक्षा जगत में अपनी स्वतन्त्र पहचान के लिए विख्यात आजमगढ़ जनपद के पश्चिमांचल में स्थित यह महाविद्यालय माँ भारती की अहर्निश जगाने वाले महान शिक्षा सेवी स्व० रमाशंकर सिंह द्वारा सन् 1971 ई0 में स्थापित हुआ था। इसके उद्भव में स्वतन्त्र भारत के जन्मदाता राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म शताब्दी पर्व का पावन संकल्प था, जिसकी स्मृति को चिरस्थायी रूप प्रदान करने तथा जिनके आदर्शों तथा सिद्धान्तों के समुन्नयन हेतु इस उच्च शिक्षा केन्द्र की स्थापना हुई थी। प्रारम्भ में इस महाविद्यालय को हिन्दी, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, तथा भूगोल विषय में मान्यता प्राप्त हुई। इन विषयों में मान्यता प्राप्त करने के उपरान्त सन् 1973 ई० में अर्थशास्त्र, अग्रेंजी एवं मनोविज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त हुई। सन् 1985ई0 में लक्ष्य के प्रति समर्पित उत्कृष्ट कर्मयोगी स्व० रमाशंकर सिंह जी के सत्प्रयासों तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों को देखते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा इसे दर्शनशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर कक्षा की मान्यता प्राप्त हुई। ...Read More
B.A. Affiliation Letter
B.A. Faculty Anumodan Letter
गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026" की पूर्व संध्या पर मनोविज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 09.10.2026 को दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम कार्यक्रम "मानसिक स्वास्थ्य पर पोस्टर प्रतियोगिता" थी जो कि 12 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़ कर प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के रूप में डॉ. तृप्ति सिंह, डॉ. सुलक्षणा पाण्डेय और डॉ. अजय गौतम ने अपना सहयोग प्रदान किया। द्वितीय कार्यक्रम "मानसिक स्वास्थ्य: जिज्ञासा समाधान" आयोजित किया गया जो छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं और समस्याओं पर आधारित था। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी खुल कर प्रश्न किये। यह पूरी तरह से आपसी संवाद का कार्यक्रम रहा जहां मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ रुपेश तिवारी ने उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के लिए मनोवैज्ञानिक जानकारी और उपाय बतलाए। अंग्रेजी विभाग के प्रभारी डॉ जयराम यादव ने भी अपने अनुभवों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुरंजय सिंह चंदेल द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. युवराज सिंह, डॉ. मनमोहन लाल विश्वकर्मा, डॉ. अजय गौतम, डॉ. धीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. संजय कुमार पटेल, डॉ. पंकज मौर्य, डॉ. अरुण यादव, डॉ. राम कुमार मौर्य, श्री चंदन कुमार, श्री प्रमोद यादव, डॉ. उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्री प्रमोद वर्मा, श्री संदीप कुमार, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. निखिल कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजन में अपना पूरा सहयोग दिया।
Bachelor of Arts
Bachelor of Science
Bachelor of Science (Agriculture)
Master of Arts