College Code: 205 7380492198, 94158 37327, 9452315052
गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोयलसा में 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, रंगोली और देशभक्ति नारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रातः 9:00 बजे महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. नितिन सिंह ने अपनी सहधर्मिणी डॉ. अर्चना सिंह एवं प्राचार्य डॉ. स्वस्तिक सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. नितिन सिंह सहधर्मिणी डॉ. अर्चना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से देश सेवा और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सभी उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. धीरेन्द्र गुप्ता, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. जयराम यादव, डॉ. रूपेश तिवारी, डॉ. संजय पटेल, डॉ. युवराज सिंह, डॉ. संजना, श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. मनमोहन लाल विश्वकर्मा, डॉ. राम कुमार मौर्य, श्री विपिन कुमार चतुर्वेदी, श्री पीयूष यादव, डॉ. विनीत कुमार तिवारी, डॉ. अंकित यादव सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।