Road Safety Awareness Programme

आज  दिनांक 24.01.2026 राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी, अहिरौला, आज़मगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं (भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं रील) का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोयलसा, आज़मगढ़ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मनीता, खुशबू गौड़, अंकित एवं आंचल चौरसिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल स्तर के लिए क्वालीफाई किया। इसी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ही अंकिता भारती, खुशी मद्धेशिया, अंजली सिंह एवं काजल निषाद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर मंडल स्तर हेतु अपनी योग्यता सिद्ध की।

भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सभी की प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं, जिनमें श्रेया त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मंडल स्तर के लिए क्वालीफाई किया। वहीं रील प्रतियोगिता में अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मंडल स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। जो प्रतिभागी आज किसी कारणवश सफलता प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें भी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।

इस उल्लेखनीय सफलता में महाविद्यालय के कई शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अतुलनीय योगदान सराहनीय रहा।