टीम द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिनांक 13-14 फरवरी को प्रतिभाग

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के प्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम "युवा तरंग- 2026" में गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोयलसा, आजमगढ़ की टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिनांक 13-14 फरवरी को प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की ज्योति भारती को मेहंदी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, समूह गायन "भारतीय और पाश्चात्य" में अंशिका सक्सेना, अर्चना भारती, प्रतिभा यादव, अंतिमा विश्वकर्मा, जागृति सिंह और आकांक्षा यादव की टीम को तृतीय स्थान और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज) में अंकिता भारती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय के अन्य प्रतिभागियों ने शास्त्रीय गायन और लाइट वोकल (अंशिका सक्सेना और जागृति सिंह), शास्त्रीय नृत्य (नेहा और पल्लवी प्रजापति), समूह नृत्य (अंतिमा विश्वकर्मा और टीम), वाद विवाद-हिंदी (श्रेया त्रिपाठी, अंकित और तृप्ति गौड़), नाटक (खुशबू और टीम), ऑन द स्पॉट पेंटिंग (मनिता), कोलॉज (नंदिता और मानसी चौबे), पोस्टर मेकिंग (मनिता और अंजली सिंह), स्पॉट फोटोग्राफी (आँचल चौरसिया और खुशी गुप्ता) और रंगोली (शिवांगी गुप्ता और प्रतिमा राजभर) में प्रतिभाग किया। युवा तरंग 2026 के प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. रुपेश तिवारी और संयोजक मंडल में डॉ. अनीता सोनी, श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. उपेंद्र विश्वकर्मा जी शामिल रहे। इनके अतिरिक्त पीयूष यादव और डॉ. विपिन कुमार चतुर्वेदी जी ने भी महाविद्यालय की टीम का सहयोग किया।