Founder  Desk

    शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र की संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन एवं हस्तान्तरण होता हैं छात्र/छात्रा शिक्षा के माध्यम से ही अपने व्यक्तित्व का विकास तथा राष्ट्रीय संस्कृति को ग्रहण कर सकते हैं | शिक्षा हमारे अन्तर्निहित अज्ञान रूपी अन्धकार को दूर कर ज्ञानरुपी प्रकाश को प्रज्जवलित करती हैं | यह व्यक्ति को सभ्य एवं सुसंस्कृत बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं | यह हमारी अनुभूति एवं संवेदनशीलता को प्रबल करती है तथा वर्तमान एवं भविष्य के निर्माण का अनुपम स्रोत हैं | आज का मानव अपने मानवीय मूल्यों के प्रति विमुख हो चुका हैं | परम्परागत आदर्श समाप्त होते प्रतीत हो रहे हैं | हमारे आदर्श एवं विश्वास समाज में अनुपस्थित होते जा रहे हैं | ऐसी स्थिति में उचित शिक्षा ही हमारे मूल्यों को विकसित करने में सार्थक कदम उठा सकती हैं | शिक्षा हमारे वांछित शक्ति का विकास करती हैं | इसके आधार पर ही अनुसन्धान और विकास को बल मिलता हैं | यह हमारी संवेदशीलता और दृष्टि को प्रखर करती हैं | इससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है तथा समझ एवं चिन्तन में स्वतंत्रता आती हैं | एक प्रकार से शिक्षा राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता रवन मनुष्य के सर्वागीण विकास की आधारशीला हैं |

    गत तीन दशक से अधिक का समय शिक्षा की आवश्यकता, समस्या, समाधान एवं प्रगति का मंथन करके काट दिया | इस बीच अनेक अच्छे बुरे सोपान चढ़ने उतरने के लिए वाध्य होना पड़ा भावनात्मक उद्दीपनो का वशीभूत हो जीवन शैली, कार्य शैली में बदलाव लाकर सर्वसुलभ एवं सर्व जन हितकारी शिक्षा की लक्ष्यपूर्ति हेतु प्रयासरत हुआ वर्तमान में शिक्षा जगत में अति संक्रमणीय समय चल रहा है जब अभिभावक उच्च शैक्षणिक माहौल एवं उच्च प्राप्त अंक प्रतिशत के मध्य अनिर्मित की स्थिति में है | एक तरफ ज्ञान प्राप्ति हेतु कठिन तप दूसरी तरफ अच्छे अंक प्राप्ति हेतु तिकड़म कौन किसको चुनता है यह व्यक्ति की सोच पर निर्भर करता है परन्तु भावनाएं कुदेरने पर ज्ञात हुआ कि प्रत्येक व्यक्ति अपने लाड़ले को संस्कारिता सुशिक्षा दिला कर ज्ञानवान एवं नैतिक बनाना चाहता है | तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार खर्च करता है अपेक्षित परिणाम न मिलने पर शिक्षण संस्थानों के प्रति झुंझलाहट, रोष एवं अविश्वास कर अनिर्णीत स्थिति में पहुँचकर अरुचि कर बैठता है | निराशा से लक्षपूर्ति सम्भव नहीं अतः आशावान बन शिक्षालयो का माहौल निर्मल करने में सहयोगी बने | बालक के विकास की तीनो कड़ियों (अध्यापक, अभिभावक एवं वातावरण) को एक में पिरोकर रखने का प्रयास एवं बालक को संलक्षित शिक्षा हेतु प्रेरित करे | समस्या एवं समाधान के लिए विद्यालय के साथ सहभाग करे |

     

    Mr.
    Founder